रायगढ़क्राईमछत्तीसगढ़

कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार,6 लाख 30 हजार की संपत्ति जब्त,एसएसपी शशि मोहन की दो टूक – रायगढ़ में जुआ सट्टा होगा बंद, हर सटोरी को भेजा जाएगा जेल

रायगढ़, 20 फरवरी ।रायगढ़ पुलिस ने 2025 के क्रिकेट सट्टा के मामलों में 5 स्थायी वारंटियों तथा 2 संदिग्धों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा के एक होटल से गिरफ्तार किया ।पुलिस ने उनके पास से 25 मोबाइल ,3 लेपटॉप , 1 टेबलेट नगद 36 500 रुपये सहित कुल 6 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त किया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । वहीं वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखते हुए हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा । वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि – पिछले साल 2025 को 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा अमित अग्रवाल को क्रिकेट सट्टा खिलाने के आरोप में पकड़ा था और उसके ऊपर जुआ एक्टकी कार्रवाई की गई थी ।इस मामले में पूछताछ के दौरान अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले के फरार आरोपियों के विरुद्ध फरारी में चालान पेश किया गया जिनके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारीहुआ था ।
इसी प्रकार 22 अप्रैल 2025 को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कालेज के पास ऑन लाइन सट्टा खिलाने के मामले में थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 169 2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट) के तहत गिरफ्तार दो आरोपी अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष आरोपियों के विरूद्ध फरारी में चालान पेश किया गया था । आरोपी रोहित बुटानी व अन्य के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
इन आरोपियों के स्थायी वारंट तामिली हेतु एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस निगाह रखे हुये थे कि एसएसपी शशि मोहन को उनके विश्वसनीय सूत्रों से इन फरार आरोपियों/वारंटियों के कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का पूरा नेटवर्क का संचालन करने की जानकारी मिली ।
एसएसपी शशि मोहन ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया, पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में पांच स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया वहीं दो अन्य व्यक्ति को पकड़ा जिनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है ।
आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली, आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था।
आरोपियों के कब्जे से ₹36500, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है । आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है ।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:-
“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि- जुआ सट्टा से जुड़े आरोपी कहीं भी जाकर छुपे हो उन्हें पकड़ा जाएगा, जुआ सट्टा पूर्णत: बंद कराने हर एक सटोरियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button