रायगढ़

ट्रांसपोर्ट नगर कचरा डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग,पूरे शहर में छाया धुआं

रायगढ़ 18 फरवरी। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से पूरे डंपिंग क्षेत्र में फैलने लगी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।


शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में बुधवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। कचरे के विशाल ढेर से उठती आग की लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। पूरे शहर में धुआ नजर आ रहा था। लोग समझ नहीं पा रहे थे आखिर आसमान में आज ये कैसा नजारा दिखाई दे रहा है। जबकि दूसरी ओर भीषण गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दे दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, डंपिंग यार्ड में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील कचरा जमा है, जिसके कारण आग तेजी से फैली तेज हवा के चलते आग के आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने का खतरा भी बना हुआ था। ऐसेमेंप्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button