रायगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

2026-27 का केंद्रीय बजट विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : अमर अग्रवाल

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान में बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने मंगलवार को एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की। उन्होंने इस बजट को साल 2047 तक भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम और मजबूत नींव बताया।
केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर प्रदेश के भूतपूर्व वित्त बमंत्री और वर्तमान में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने सोमवार को एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की नींव रखने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट का मुख्य केंद्र बिंदु देश की अर्थव्यवस्था को गति देना और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है। बजट में देश को ग्लोबल हब बनाने के लिए निर्यात को बढ़ावा देने के कड़े प्रावधान किए गए हैं। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर बेरोजगारी को दूर करने का लक्ष्य रखा गया है। गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाया गया है। तो वहीं डेटा सेंटरों के विस्तार और सर्विस सेक्टर को आधुनिक बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
पूर्व वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के बजट के अलावा, छत्तीसगढ़ के विभिन्न विकास कार्यों के लिए इस बजट में 50 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अंत में कहा कि यह बजट समावेशी विकास की अवधारणा पर आधारित है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की राह प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button