रायगढ़

55वां सुरक्षा सप्ताह: स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में मनाया गया सुरक्षा सप्ताह

खरसिया (रायगढ़) । स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में 55वां सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी उपस्थित रहे और उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी ने कहा कि “किसी भी उद्योग की सफलता केवल उत्पादन पर ही नहीं, बल्कि वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी निर्भर करती है। यदि हम सभी कर्मचारी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्य करेंगे, तो न केवल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है बल्कि एक सुरक्षित और सकारात्मक कार्य वातावरण भी बनाया जा सकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) का सही उपयोग, सतर्कता और समय-समय पर सुरक्षा प्रशिक्षण किसी भी संभावित खतरे से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। हम सभी को ‘सेफ्टी फर्स्ट’ की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।”


सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को विभिन्न सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, कार्यस्थल पर सतर्कता, और संभावित खतरों से बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र में अग्नि सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के सही उपयोग, और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की विधियों पर जोर दिया गया।
पावर प्लांट डिवीजन द्वारा नुक्कड़ नाटक
सुरक्षा सप्ताह के दौरान पावर प्लांट डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाले संभावित खतरों को दर्शाया गया। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है| इस प्रस्तुति ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फैरो डिवीजन की अनूठी पहल: वेस्ट से बेस्ट
इस सुरक्षा सप्ताह की एक विशेष पहल फैरो डिवीजन द्वारा की गई, जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की अवधारणा को अपनाते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक अनूठा मिस्ट कैनन इक्विपमेंट तैयार किया गया। यह उपकरण किसी आग बुझाने में सहायक सहजता प्राप्त होगी । इस पहल को सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा सराहा गया ।
कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रकार, 55वां सुरक्षा सप्ताह एक सफल और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ, जिसने कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ-साथ उद्योग में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button