रायगढ़

हादसे में मौत के मामले में इंड सिनर्जी को नोटिस जारी,इंड सिनर्जी के निर्माणाधीन किलन के स्टॉक हाउस के निर्माण दौरान हुई थी दुर्घटना

रायगढ। कोटमार स्थित मेसर्स इंड सिनर्जी लिमिटेड में बुधवार की शाम निर्माणाधीन किलन के स्टॉक हाउसके निर्माण के दौरान 45 फीट की ऊंचाई से हापर के प्लेटफार्म से गिरकर श्रमिक की हुई मौत के मामले में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच के उपरांत आईएचएसडी के उप संचालक ने कंपनी के संचालक नेत्रानंद थतोई और मेसर्स एजी कंस्ट्रक्शन के संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
बुधवार की शाम इंड सिनर्जी में कार्यरत वेल्डर श्रीकांत कुमार की हादसे में मौत हो गई थी। घटना दिनांक को वह कारखाने में निर्माणाधीन किलन के स्टॉक हाउस के निर्माण के दौरान 45 फिट की ऊंचाई पर स्थित हापर के प्लेटफार्म से गिर गया था जिससे गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। हादसे की खबर मिलते ही औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक राहुल पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू की। दुर्घटना के बाद किये गये जांच और श्रमिकों के बयान से यह पता चला कि यह दुर्घटना असुरक्षित कार्यपद्धति अपनाते हुए कार्य कराने, मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किये जाने ओर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का उपयोग कार्य के दौरान नहीं कराये जाने के कारण घटी है। ऐसे में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक राहुल पटेल द्वारा इस मामले में मेसर्स इंड सिनर्जी के संचालक नेत्रानंद थतोई और मेसर्स एजी कंस्ट्रक्शन के संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button