रायगढ़ में नवरात्रि पर छाई है देशी – विदेशी फलों की बहार,सेब 120 रुपये किलो तो केला 60 रुपया दर्जन,जापानी आम तो थाई लैंड का हरा और लाल अंगूर

रायगढ़ 26 सितंबर ।शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस पावन अवसर पर पूजा पाठ में फलों का विशेष महत्व माना जाता है वही नवरात्रि के दौरान उपवास रहने वाले लोगों के द्वारा फलों का सेवन किया जाता है जिस कारण बाजारों में फलों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। बाजार में तरह-तरह के फल ग्राहकों को आकर्षित भी कर रहे हैं। देसी फलों के साथ साथ विदेशी फल भी बाजार में फलों की दुकान पर नजर आ रहे हैं और आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं ।
शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होते ही नगर में फलों की डिमांड भी बढ़ने लगती है और त्योहारी सीजन में आमतौर पर फलों के दामों में भारी उछाल देखा जाता है, लेकिन इस बार फलों के दामों में थोड़ी बहुत ही बढ़ोतरी देखने को मिल रही है फिलहाल बाजार में सेब 100 से 120 रुपए किलो तक बिक रहा है, वहीं केला 50 से 60 रुपए,दर्जन ,ऐवाकाडो 100 रुपया नग ,जापानी आम 600 रुपये किलो ,थाईलैंड का अंगूर लाल वाला 600 रुपये तो लाल वाला 400 रुपये किलो दर्जन तक मिल रहा है। देशी फलोंकी कीमतों में इस मामूली बढ़त से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है वही इस बार बाजार में देसी फलों के साथ-साथ विदेशी फलों की मांग भी बढ़ गई है। ड्रेगन फ्रूट, एवोकाडो और विदेशी तेंदू जैसे फल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इतना ही नहीं थाईलैंड से आए सेब भी बाजार में अच्छे बिक रहे है
फल कारोबारियों का कहना है कि विदेशी फलों की मांग तो बढ़ी है, लेकिन स्थानीय फलों की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है।



