भोजपुरिया होली में भोजपुरी समाज की जुटान ,मची फाग की धूम ,जमकर उड़े रंग अबीर गुलाल

रायगढ़.।शहर मे होली की पूर्व संध्या बेहद खास रही।अवसर था मदनमोहन मालवीय भोजपुरी समाज के होली मिलन समारोह का। रंग_ओ गुलाल,उमंग और उल्लास के बीच ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्रिस्टल कालोनी मे आयोजित 12 मार्च की शाम रंगों मे डूबे भोजपुरी समाज के होली मिलन समारोह मे ढोल मंजीरों की ताल पर सजी फॉग गीतों ने महफ़िल लूट ली।अंचल के प्रख्यात भोजपुरी होली गीत कलाकार सत्यनारायण व्यास एवं उनकी चुनिंदा टीम ने भोजपुरी समाज के होली मिलन के दौरान ढोल की थाप और झाल की झनझनाहट पर भक्ति होली से प्रेरित फॉग गीतों से जो समां बांधा कि पूरी क्रिस्टल कॉलोनी मे मौजूद लोगों को भोजपुरिया मिट्टी की याद दिला दी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर जीवर्धन चौहान भी मौजूद थे ।

आयोजन को सफ़ल बनाने भोजपुरी समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या मे शामिल होकर फॉग गीतों के साथ साथ ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह के निवास पर आयोजित सामाजिक मुखिया सुदीप पांडेय,पिंटू सिंह और पवन प्रकाश ओझा के कुशल एवं सम्मिलित नेतृत्व मे व्यवस्थित शानदार हाई टी का लुत्फ़ उठाते हुए मौज मस्ती मे मस्त नज़र आए।मीठी और सुग्गघर भोजपुरी फॉग गीतों से सजी होली का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भोजपुरी समाज के अध्यक्ष पिंटू सिंह, पवन प्रकाश ओझा,सुदीप पांडेय, अश्विनी सिंह,अनिल पांडेय(वरिष्ठ पत्रकार) हरेराम तिवारी,अनुज सिंह, अंटू महराज,विजय दुबे,विपुल दुबे, प्रकाश उपाध्याय,अनूप सिंह,रामाधार सिंह,ब्रजेश पांडेय,बब्बल पांडेय, गोपाल सिंह,उमेश यादव,संजय सिंह, संतोष साहनी,मनोज मिश्रा,मनोज सिंह,मृत्युजंय सिंह,आनंद सिंह, चितरंजन सिंह,राधामोहन पांडेय, सूरज बनवाल,विकास यादव, शशिकांत चौबे,रमेश शाह, अरुण सिंह,संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या मे भोजपुरी समाज के गणमान्य शामिल थे।
हरेराम तिवारी ,वरिष्ठ पत्रकार




