रायगढ़

आयुक्त ने डामरीकरण की गुणवत्ता की जांच, निर्धारित समय में सड़क निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायगढ़। रायगढ़ में नगरीय क्षेत्र में जनसामान्य को राहत दिलाने एवं यातायात सुगम बनाने शहर के विभिन्न क्षेत्र में बीटी सड़कों निर्माण किया जा रहा है। जिसका आज आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आज निगम क्षेत्र के सत्तीगुड़ी चौक से कोतरा रोड , निगम कार्यालय से छतमुड़ा चौक तक एवं गोगा राइस मिल तक विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया । उन्होंने मौके पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता एवं डामर के तापमान एवं उसकी मात्रा की जांच किए। उन्होंने गुणवत्ता एवं तय समय सीमा का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि निगम अंतर्गत जर्जर सड़को की मरम्मत एवं निर्माण से लोगों का आवागमन सुलभ होगा और यातायात सुगम होगा। जिसके तहत शहर के गोगाराइस मिल के पास निर्माणाधीन बीटी रोड निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमें 9 विभिन्न स्थानों के बीटी रोड शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button