राजनीतिराष्‍ट्रीय

रायबरेली में राहुल की घेरेबंदी में जुटी भाजपा ,लगा रही एड़ी-चोटी का जोर ,अमेठी में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का संघर्ष ,प्रियंका बहा रहीं पसीना,रायगढ़ से गया युवा कांग्रेसियों का जत्था रायबरेली में डटा

रायबरेली ।उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट इस आम चुनाव में देश की सबसे बड़ी हॉट सीट बनी हुई है और पूरे देश की निगाहें इस सीट के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है ।ऐसा इसलिए है कि रायबरेली सीट से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं।

राहुल के खिलाफ भाजपा ने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। यूं तो रायबरेली से राहुल गांधी की जीत तयशुदा मानी जा रही है वहीं भाजपा भी उन्हें पराजित करने के लिए एड़ी -चोटी का जोर लगा रही है तो कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के भूपेश बघेल ,सचिन पायलट ,डी के शिवकुमार जैसे बड़े बड़े नेता भी मोर्चा सम्हाल चुके हैं ।रायबरेली में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने रायगढ़ और घरघोड़ा से युवा कांग्रेसियों का जत्था भी चुनावी मैदान में पसीना बहा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय तथा घरघोड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष उस्मान बेग शामिल हैं।


रायबरेली सीट की बात करें तो यह सीट नेहरू गांधी परिवार का गढ़ रहा है और इस बार
राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उनकी मां सोनिया गांधी, जिन्होंने लगभग दो दशकों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया, हाल ही में राज्यसभा में चली गईं। राहुल 2019 के चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी से हार गए थे। इस बार, कांग्रेस ने अनुभवी पार्टी कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से मैदान में उतारा है।अमेठी के चुनावी स्थिति की बात करें तो यह सीट अब फंस गई है और भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए यहां जीत की राह आसान नहीं रह गई है क्योंकि प्रियंका गांधी यहां पर कांग्रेस के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।

रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो
रायबरेली में ब्राह्मणों की आबादी लगभग 18% है जबकि 11% ठाकुर और 25% से अधिक दलित हैं। यह मुख्य रूप से ग्रामीण जिला है, जिसकी 91% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। रायबरेली से पहला चुनाव 1952 में राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी जीते थे।
रायबरेली में 2019 में लोकसभा के लिए हुए चुनाव में
कांग्रेस की सोनिया गांधी ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को हराया था।
कांग्रेस सोनिया गांधी को 55.80%
बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 38.36% वोट मिले थे ।इसी तरह 2014 के चुनाव में
रायबरेली सीट से कांग्रेस की सोनिया गांधी ने बीजेपी के अजय अग्रवाल को हराया था।
कांग्रेस की सोनिया गांधी 63.80% तथा
बीजेपी के अजय अग्रवाल 21.05%और
बीएसपी के प्रवेश सिंह 7.71%वोट मिले थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button