रायगढ़

रायगढ़ के ग्राम धनुहार डेरा में पांच दिवसीय नाम यज्ञ महामंत्र का भव्य आयोजन, 1 अप्रैल संध्या को कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

रायगढ़ । रायगढ़ के ग्राम धनुहार डेरा में भव्य नाम यज्ञ महामंत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 1 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से की गई है। जबकि 5 अप्रैल (रविवार) को नाम यज्ञ का समापन होगा। आयोजन के दौरान गांव में प्रतिदिन भक्ति और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। समापन दिवस पर गांव में भव्य नगर भ्रमण ,कीर्तन भी किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक कीर्तन मंडलियां शामिल होकर भक्ति गीत और कीर्तन प्रस्तुत करेंगी। पूरे पांच दिनों तक ग्राम धनुहार डेरा का माहौल पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहेगा। गांव में इस आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button