छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ जिले में उद्योग के बाद शिक्षा के क्षेत्र में एन आर ग्रुप का प्रदार्पण ,1 अप्रैल को बरपाली मे पब्लिक स्कूल का होगा शुभारम्भ

रायगढ़ 31 मार्च ।छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक समूहों में शुमार रायगढ़ का एन आर ग्रुप अब शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। उद्योग और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद समूह ने ग्रामीण अंचल में आधुनिक शिक्षा का दीप जलाने का निर्णय लिया है।इसी क्रम में 1 अप्रैल से बरपाली में एन आर पब्लिक स्कूल का शुभारंभ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और एन आर ग्रुप के चेयरमैन नन्द किशोर अग्रवाल के आतिथ्य में होने जा रहा है।

एन आर ग्रुप के शिक्षा के क्षेत्र में प्रदार्पण की पहल एनआर ग्रुप के डॉयरेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा उनके सहज,सरल,प्रखर समाजसेवी पिता नंदकिशोर अग्रवाल के सपनों और इच्छाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।समूह का मानना है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ समाज के शैक्षणिक विकास में योगदान देना भी उतना ही आवश्यक है।

एन आर ग्रुप के संचालक संजय अग्रवाल का कहना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो उन्नत राष्ट्र और सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। इसी सोच के साथ एन आर ग्रुप अपने सामाजिक सरोकारों का विस्तार शिक्षा के क्षेत्र में कर रहा है।ग्रामीण अंचल में वाजिब शुल्क पर शुरू होने जा रहा यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button