
रायगढ़ 30 मार्च ।नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम का 22 करोड़ 24 लाख 21 हजार के बचत का बजट पेश किया ।

महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने बजट भाषण में जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायगढ़ के वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट में निम्नानुसार प्रावधान किये गये हैं:-
- राजस्व आय -92 करोड़ 74 लाख (ब्यानवे करोड़ चौहतर लाख)
- राजस्व व्यय 85 करोड़ 49 लाख 74 हजार (पच्चासी करोड़ उनचास लाख चौहतर हजार)
- पूंजीगत प्राप्तियां 387 करोड़ 62 लाख (तीन सौ सतासी करोड़ बासठ लाख)
- पूंजीगत व्यय 372 करोड़ 62 लाख 05 हजार (तीन सौ बहतर करोड़ बासठ लाख पाँच हजार)
कुल आय 480 करोड़ 36 लाख (चार सौ अस्सी करोड़ छत्तीस लाख)
कुल व्यय 458 करोड़ 11 लाख 79 हजार (चार सौ अठ्ठावन करोड़ ग्यारह लाख उन्यासी हजार)
बचत
22 करोड़ 24 लाख 21 हजार (बाईस करोड चौबीस लाख इक्कीस हजार)।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि
वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी हेतु सर्व पार्षदगण वार्डों के विकास हेतु प्रस्ताव आंमत्रित किये गये थे। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को बजट के कार्यों के संबंधित शीर्ष में सम्मिलित करते हुए राशि का प्रावधान किया गया है।
महापौर ने बताया कि
वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित कार्यों में से अधिकांश कार्य पूर्ण किये गये हैं, कई कार्य प्रगतिरत है एवं कुछ कार्यों में निविदा स्वीकृति की कार्यवाही चल रही है। गत वर्ष के बजट अभिभाषण में उल्लेखित कार्यों में वित्त वर्ष 2025-26 में सड़कों, नालियों, पुल-पुलिया का निर्माण, जलमार्ग, नवीन पानी टंकी का निर्माण (निगम परिसर में), सार्वजनिक प्रकाश, चौक-चौराहों का सौंदर्यकरण, खेल मैदान का विकास (स्व. कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम), एफ.सी.आई. के पास ऑक्सीजोन सह स्पोर्ट्स क्लब निर्माण, राज्य स्तरीय अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल निर्माण कार्य आदि कार्य कराये गये हैं।
नागरिकों की सुविधा हेतु एक ऐप जोहार रायगढ़ चैट बोट प्रारंभ किया गया है। जिसमें रायगढ़ के नागरिक अपनी समस्याओं एवं सुझाव को घर बैठे इस ऐप के माध्यम से प्रेषित कर निराकरण करा सकते हैं।
महापौर जीवर्धन चौहान ने 2026 -के बजट में नगर विकास के लिए शामिल किये गए प्रमुख कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि
आगामी वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्यतः निम्नानुसार कार्य प्रस्तावित है :-
- बालसमुंद तालाब उन्नयन एवं विकास कार्य।
- कोसाबाडी केन्द्र से आक्सीजोन निर्माण
- नगर निगम क्षेत्र में 10 सड़कों का निर्माण एवं डिवाईडर, नाली, फुटपाथ, रोड़ साईड चौक चौराहों का सौंदर्याकरण एवं विद्युत पोल सहित विकास कार्य।
- नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र कबीर चौक तक एवं 10 अन्य महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण एवं डिवाईडर, नाली, फुटपाथ, रोड़ साईड चौक चौराहो का सौंदर्याकरण एवं विद्युत पोल सहित विकास कार्य।
- चांदनी चौक से राजा महल होते हुए सर्किट हाउस तक पुराने महत्वपूर्ण मार्ग का उन्नयन, फुटपाथ, पाईपलाईन, शिफ्टिंग, विद्युत व्यवस्था एवं रोड़ साईड गार्डन सहित विकास कार्य।
- नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में बड़े रामपुर के पास प्यासा मैदान में पेवेलियन लाईट, नाली सहित विकास कार्य।
- संजय मार्केट निर्माण एवं उन्नयन कार्य।
- रामलीला मैदान विकास कार्य मंच एवं पवेलियन आदि का निर्माण कार्य।
- भुजबंधान तालाब संरक्षण एवं सौंदर्याकरण।
- केवड़बाड़ी में मरीन ड्राइव नाला चैनलाईजेशन ।
- रायगढ़ स्टेडियम में हाईमास्क लाईट।
- अमलीभौना में ट्रक पार्किंग एवं सर्विस एरिया निर्माण।



