रायगढ़

सुशील मित्तल दूसरी बार अग्रोहा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष बने


अग्रोहा धाम ट्रस्ट रायगढ़ के अध्यक्ष और हर्ष न्यूज के डायरेक्टर ,समाज सेवी सुशील मित्तल को एक बार पुनः ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह सुशील मित्तल को लगातार दूसरी मर्तबा अग्रोहा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व और जिम्मेदारी दी गई है ।
29 मार्च रविवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों हुई बैठक में सुशील मित्तल के पहले कार्यकाल और इस दौरान उनके द्वारा अग्रोहा भवन के रखरखाव की उत्तम व्यवस्था करने तथा भवन की बुकिंग में पूरी पारदर्शिता बरते जाने की ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई ।
इस बैठक में सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सुशील मित्तल को दूसरी बार अग्रोहा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने का निर्णय लिया गया, इस बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे । बैठक के दौरान ट्रस्ट के पिछले कार्यकाल की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें सुशील मित्तल के नेतृत्व में किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की गई। सदस्यों ने उनके कार्यों, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों का मानना है कि सुशील मित्तल के अनुभव और मजबूत नेतृत्व के चलते अग्रोहा धाम ट्रस्ट आने वाले समय में और अधिक प्रगति करेगा तथा समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगा। पुनः अध्यक्ष बनाए जाने की खबर फैलते ही समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और सुशील मित्तल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने जहां अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ट्रस्ट और भी बेहतर कार्य करेगा। यह निर्णय न केवल ट्रस्ट की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि अनुभवी नेतृत्व के साथ समाज के विकास की राह और भी सशक्त होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button