रायगढ़
कच्चे आम और पोदीने की सील-बट्टे पर पिसी चटनी

गर्मी के मौसम में कच्चे आम ,पोदीने और हरी मिर्च की सील बट्टे पर पिसी हुई चटनी से बेहतर कोई दूसरी चटनी नहीं होती है ।सील पर पिसी हुई चटनी का जो स्वाद आता है वो मिक्सी में पिसी हुई चटनी में नहीं आता है । इसका जायका इतना बेहतरीन होता है कि वो उंगलियां चाटने पर मजबूत कर देता है ।चाहे तो आप भी इसे अपने घर में बनवा कर इस चटनी का स्वाद ले सकते हैं ।



