रायगढ़

रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल बरपाली में एनआर ग्रुप के पब्लिक स्कूल का शुभारंभ ,एनआर ग्रुप रायगढ़ में खोलेगा 220 बैड का मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

रायगढ़ 1 अप्रैल ।छत्तीसगढ़ के प्रमुख और अग्रणी औद्योगिक घरानों में शामिल रायगढ़ के एन आर ग्रुप के ग्राम बरपाली में पब्लिक स्कूल का शुभारंभ एक गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और एन आर ग्रुप के चेयरमैन नन्दकिशोर अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया ।इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई ।एन आर ग्रुप चिकित्सा के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहा है इसके लिए उसके द्वारा 220 बैड के सर्वसुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है।
रायगढ़ से लगभग 25 किमी दूर सुदूर वनांचल में प्रकृति घनी छांव में बसे ग्राम बरपाली में एनआर ग्रुप के पब्लिक स्कूल के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसन्दी से सम्बोधन के दौरान रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी होती है और शिक्षा के विकास से देश का विकास भी होता है उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में
एनआर ग्रुप के द्वारा इस विद्यालय का शुभारम्भ किया जाना एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।
एस एस पी श्री सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का यह प्रयास निश्चित रूप से एक मील का पत्थर साबित होगा।
जो लोग ऐसी दूरदर्शी सोच रखते हैं और समाज के विकास के लिए आगे आते हैं, वे वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि
इस पहल से इस अंचल के ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा और वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।


एन आर पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चाहत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि
हमारा शुरू से ही एक सपना था कि हम एक स्कूल की स्थापना करें। हमारा उद्देश्य शहर में नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करना था। शहरों में पहले से ही कई अच्छे स्कूल हैं जो बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन जब हम गांवों में जाते थे, तो देखते थे कि वहां स्कूल तो हैं, लेकिन उनका स्तर शहरों के स्कूल के मुताबिक नहीं है इसलिए एन आर ग्रुप ने ग्रामीण क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त स्कूल खोलने का निर्णय लिया
,ताकि हमारे गांव के बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर बन सकें और हमारे ही क्षेत्र में काम कर सकें। उन्हें शिक्षा की कोई कमी न हो—यही हमारा प्रयास है।
श्री मती चाहत अग्रवाल ने कहा कि
हमारे स्कूल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी है कि
“हर बेटी पढ़े, हर बेटी बढ़े।”
इसी को ध्यान में रखते हुए हमने हर बालिका के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा है। उन्होंने आगे कहा कि
हमने यहां आधुनिक तकनीकों का पूरा उपयोग किया है, जैसे स्मार्ट क्लासेस, कंप्यूटर शिक्षा और उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षकों की नियुक्ति। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम गांव-गांव जाकर सर्वे करते हैं, अभिभावकों से मिलते हैं और स्कूल को और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।

हमें इस कार्य में गांव वालों का पूरा सहयोग मिला है। जो अभिभावक पढ़े-लिखे नहीं हैं, वे भी हमारे पास आते हैं, हमारी बातों को समझते हैं और हमारे इस सपने को अपना सपना मानते हैं। हम सब मिलकर बच्चों के भविष्य को नई उड़ान देने के लिए यहां खड़े हैं।
श्री मती चाहत अग्रवाल ने कहा कि
हमारा सपना बहुत बड़ा है। अभी हम कक्षा 5 तक पढ़ाई शुरू कर रहे हैं, लेकिन अगले वर्ष इसे कक्षा 10 तक और आगे चलकर कक्षा 12 तक ले जाएंगे। हमारा लक्ष्य यहीं तक सीमित नहीं है। हम भविष्य में इस क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी करना चाहते हैं, ताकि बच्चों को बाहर जाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता न पड़े। वे अपने ही क्षेत्र में रहकर शिक्षा प्राप्त करें और अपने गांव, क्षेत्र और देश के विकास में योगदान दें—यही हमारा सपना है।


एन आर ग्रुप के संचालक संजय अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज एन आर ग्रुप द्वारा ग्राम बरपाली में एनआर पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया गया है। यह काफी सुदूर ग्रामीण इलाका है जहां की स्वास्थ्य और शिक्षा का अभाव है। हमने सर्वप्रथम यहां पर शिक्षा के रूप में एक स्कूल की स्थापना की है। जिसमें अभी नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक का अत्याधुनिक शिक्षा के साथ हमने इसको चालू किया है। उन्होंने कहा कि हम ग्राम तराई माल में एक हॉस्पिटल चला रहे हैं जो कि पूर्णतः निःशुल्क है। जिसमें हमारा एम्बुलेंस भी फ्री है, डॉक्टर फ्री है, मेडिसिन भी फ्री है। फिर उसके बाद अभी हम अगले कदम के रूप में रायगढ़ शहर के अंदर दो सौ बीस बेड का एक सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निर्माण करने जा रहे हैं जो कि दो हज़ार सत्ताईस में पूर्ण हो जाएगा ताकि हम रायगढ़ जिले को स्वास्थ्य और शिक्षा के रूप में अच्छा व्यवस्था दे सकें। हमारा परिवार दृढ़ संकल्पित है कि हम शिक्षा और स्वास्थ्य के रूप में लोगों को अपनी सेवाएं देते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button