राजनीतिछत्तीसगढ़रायगढ़

कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में भोजपुरी समाज के बीच चुनाव प्रचार कर रहे प्रवक्ता हरेराम तिवारी

रायगढ़। रायगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हरेराम तिवारी इन दिनों कोरबा में पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती ज़्योत्सना महंत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पंहुचे हैं।डॉ.महंत के करीबियों में शामिल पीसीसी प्रवक्ता कोरबा में बड़ी संख्या में मौजूद उत्तर भारतीयों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने हेतु भोजपुरी समाज की बैठकें ले रहे हैं।

भोजपुरी समाज की बैठक लेकर चुनावी चर्चा के दौरान पीसीसी प्रवक्ता हरेराम तिवारी ने बताया कि भोजपुरी समाज का छग के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान है और समय के साथ इनकी राजनैतिक भागीदारी तथा सियासी अहमियत भी बढ़ी है।
श्री तिवारी भोजपुरी समाज के सभी वर्ग के बीच जा रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button