क्राईमछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ के शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 04 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ में पुलिस द्वारा देह व्यापार के खिलाप चलाये जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर कोतवाली क्षेत्र में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।



पुलिस को अपने सूचनातंत्र के जरिए कल रात (3 फरवरी) पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहूल कुमार यादव एवं एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से एसएसपी शशि मोहन को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर सीएसपी मयंक मिश्रा ने तत्काल रेड की योजना बनाई गई। पीटा एक्ट की कार्यवाही के अनुरूप सीएसपी ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी।
मौके पर *मकान के भीतर आरोपी राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी* तथा अनैतिक कार्य हेतु लाई गई *दो महिलाएं* मिलीं। तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं विवो) तथा नकद 2000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध कमाई कर रहा था।
थाना कोतवाली में आरोपी राहूल कुमार यादव एवं उसकी महिला सहयोगी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button