
रायगढ़ 10 अगस्त ।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ,महामंत्री (संगठन)तथा भाजपा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण दीवान के अनुमोदन के उपरांत रायगढ़ भाजपा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है । जिसमें 6 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री ,6 मंत्री शामिल हैं ।
जिला भाजपाध्यक्ष अरुण धर दीवान की इस पदाधिकारियों की टीम में जहां विलिस गुप्ता को उपाध्यक्ष तो युवा नेता विकास केड़िया को महामंत्री नियुक्त किया गया है l
भाजपा का उपाध्यक्ष जिन्हें बनाया गया है उसमें अरुण कातोरे, विलिस गुप्ता, नरेश पंडा, श्रीमती नीलम रंजू संजय, विनायक पटनायक व गोकुल यादव के नाम शामिल है l जबकि विकास केड़िया के साथ जतिन कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया है l इसके अतिरिक्त 6मंत्री भी बनाये गए हैं उनमें किये पवन शर्मा, पवन अग्रवाल ,श्रीमती स्नेहलता सिदार, श्री मती रीना भगत, श्री मति गायत्री केशरवानी व श्री मती कमला राठिया शामिल है l

जिला पदाधिकारियों की इस लम्बी टीम में सनत नायक को कोषाध्यक्ष, बब्बल चंद्रप्रकाश पाण्डेय को प्रवक्ता तथा दिवेश सोलंकी को कार्यालय मंत्री का पदभार दिया गया है।




