रायगढ़

बिजली कनेक्शन कटने के डर से रसूखदार भी पटा रहे हैं बकाया बिजली बिल

रायगढ़ 30 नवम्बर । रायगढ़ जिले में जिन विद्युत उपभोक्ताओं का 50 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया है उनसे बिजली बिल की बकाया वसूली के लिए विद्युत मण्डल द्वारा कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया है जिसके अब सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं ।इसके चलते रसूखदार और प्रभावशाली लोग भी अपना बकाया बिजली बिल पटा रहे हैं ।

विद्युत मंडल के रायगढ़ सर्किल में बकाया करोड़ों के बिजली बिल की वसूली करने बिजली विभाग ने अब कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसके तहत अब विभाग द्वारा बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है, इसकी शुरुआत 50 हजार से ऊपर के बिजली बिल बकायेदारों से की गई है।

रायगढ़ जिले में बिजली बिल बकाया की स्थिति गंभीर है। अकेले 1 लाख रुपये से ऊपर बकाया वाले 93 उपभोक्ताओं पर कुल 1.33 करोड़ रुपये बकाया हैं, जबकि 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच बकाया राशि वाले 1400 उपभोक्ताओं पर 9.31 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बकाया है। ऐसे में बकाया बिजली बिल वसूलने अब बिजली विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने एक कड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत बड़े बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान की शुरुआत में 50 हजार रुपये से अधिक के बिल बकायादारों को निशाना बनाया जा रहा है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष वसूली अभियान के तहत अब तक 550 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप 1.70 करोड़ रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। इस अभियान का असर यह हो रहा है कि अब तक बिजली बिल जमा करने को ले कर लापरवाही बरतने वाले रसूखदार भी बिजली कटने के डर से बकाया बिल जमा करने पहुंचने लगे हैं।
बकाया बिलों की वसूली के लिए कनेक्शन काटे जाने की
कार्रवाई को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग ने विशेष टीमें गठित की हैं। धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा और किरोड़ीमलनगर वितरण केंद्रों में दो-दो टीमें तैनात की गई हैं, जबकि रायगढ़ के जोन वन और जोन टू में चार-चार टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button