
रायगढ़ 25 फरवरी । आंकड़ों की बात करें तो रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में वो 2024 में कांटे का संघर्ष होने का इशारा करते जबकि इसके विपरीत राजनैतिक और जमीनी परिस्थिति इस सीट पर भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत बनाती है क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णु साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से आते हैं जिसके कारण सम्भव है कि भाजपा 2014 का इतिहास दोहराने में सफल हो जाये ?

रायगढ़ लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर घटकर 5% रह गया था ।यह परिणाम तब हासिल हुआ था जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी और रायगढ़ लोकसभा सीट की सभी आठों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था ।अब 2024 में दूसरी स्थिति है छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और रायगढ़ लोकसभा की चार विधानसभा सीट पर भाजपा का तो चार पर कांग्रेस का कब्जा है।



