छत्तीसगढ़राजनीतिरायगढ़

अग्रोहा धाम बनेगी ‘राजनीति की पाठशाला’: दो दिन चलेगा भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, दिग्गज सिखाएंगे जीत के गुर

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 20 मई से अग्रोहा धाम में 21 मई तक आयोजित होगा। इस वैचारिक महाकुंभ में प्रदेश के कद्दावर नेता और संगठन के शिल्पकार कार्यकर्ताओं को ‘सत्ता से पहले संगठन’ का मूलमंत्र सिखाएंगे। भाजपा संगठन के प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला में सियासी योद्धा गढ़े जाते हैं । भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग महज बैठकों का जमावड़ा नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की ऐसी भट्टी हैं। जहां कार्यकर्ता तप कर निकलते है।
कार्यकत्ताओं को प्रशिक्षित करने के कार्य चार स्तंभों पर टिका होता है जिसमें पहले स्तंभ के तहत वैचारिक निष्ठा अंत्योदय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की समझ को धार देना। वही दूजे स्तंभ संगठन तंत्र के तहत बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र से लेकर मंडल तक की संरचना और प्रबंधन का प्रैक्टिकल बताया जाता है वही तीसरे स्तंभ
जन-संवाद कला के तहत डोर-टू-डोर संपर्क, प्रभावी भाषण, मीडिया हैंडलिंग और सोशल मीडिया की कार्यशैली की जानकारी मुहैया कराई जाती है । चौथे स्तम्भ सरकार-जनसेतु के तहत डबल इंजन सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और फीडबैक लाने का रोडमैप बताया जाता है। संक्षेप में, प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता को ‘बूथ का जनरल’ बनाता है जो विचारो के साथ साथ तकनीक से लैस होता है।

कौन-कौन देंगे दीक्षा?
जिला वर्ग संयोजक विकास केड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, वर्गाधिकारी किशोर राय, वर्ग प्रमुख सतीश बेहरा, अखिलेश सोनी, अमित साहू, अंकित गुप्ता, नालिनीश ठोकने व जतिन साव की मौजूदगी में वर्ग का उद्घाटन होगा। 21 मई को क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, अशोक साहू, शिवरतन शर्मा, गिरधर गुप्ता, नंदन जैन, विजय अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सत्यानंद राठिया, अवदेश जैन, रामू रोहरा एवं अभिषेक शुक्ला विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।

विषय और लक्ष्य
दोनों दिन संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की रणनीति, संवाद कौशल, चुनाव प्रबंधन और जनसेवा के मॉडल पर गहन सत्र चलेंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि 2026 के निकाय और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हर कार्यकर्ता वैचारिक रूप से स्पष्ट, तकनीकी रूप से दक्ष और मैदान में अजेय हो।
भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा अग्रोहा धाम से निकला यह प्रशिक्षण महाअभियान रायगढ़ जिले में संगठन को नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button