रायगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत,देखें वीडियो

रायगढ़, 14 फरवरी ।महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे। मुख्य मंत्री कल रविवार को कोसमनारा स्थित बाबा धाम पहुंचकर सत्यनारायण बाबा का दर्शन करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ।
नगर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में स्थित हेलीपैड मुख्यमंत्री विष्णु साय का आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।


लाल मैदान पहुंचने पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विजय केडिया, श्री कौशलेष मिश्रा, श्री पवन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे तथा नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button