रायगढ़
डीआईजी डॉ संतोष कुमार सिंह ने हैदराबाद में कार्यभार ग्रहण किया

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी
डीआईजी डॉ संतोष कुमार सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन 2 के डीआईजी (DIG CISF South Zone ll) के रूप में अपना नया कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसमें पूरे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक की सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयां -खान, कारखानें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व अन्य इकाइयों की सुरक्षा और बंगाल व ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारियां शामिल हैं ।
डॉ संतोष कुमार सिंह रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त रह चुके हैं और उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है ।



