रायगढ़

5 वी पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान चलाकर जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि

रायगढ़/ जननेता, पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की 5 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कमलम परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों द्वारा उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्थानीय कमला नेहरू उद्यान एवं बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ चौक (स्टेशन चौक) में चलाया गया।इस अवसर पर महापौर, सभापति, पूर्व सभापति, पार्षद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सहित स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर उद्यान एवं चौक परिसर की साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने “जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी प्रेरणास्रोत

गौरतलब हो कि पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का संपूर्ण जीवन स्वच्छता, जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित रहा। वे अपने कार्यकाल में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अत्यंत गंभीर रहते थे। उनके निर्देश पर नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित स्वच्छता अभियान चलाए जाते थे, जिनकी वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निगरानी करते थे।स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल का मानना था कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी सोच के तहत उन्होंने जनभागीदारी को बढ़ावा दिया और आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सफाई अभियानों को सफल बनाया। उनके प्रयासों का ही परिणाम रहा कि रायगढ़ शहर को कई बार डेंगू एवं मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचाव मिला। आज भी शहरवासी उनके द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियानों को याद करते हैं और उन्हें प्रेरणास्रोत मानते हैं।
पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान न केवल उन्हें श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी साबित हुआ।

मेगा हेल्थ कैंप आज भी अविस्मरणीय

स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल के कार्यकाल में आयोजित होने वाले मेगा हेल्थ कैंप आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। प्रतिवर्ष आयोजित इन शिविरों से न केवल रायगढ़ जिले बल्कि आसपास के जिलों के हजारों लोगों को लाभ मिला। इन शिविरों में सैकड़ों बीमारियों की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा आवश्यक उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके ये प्रयास जनसेवा की मिसाल माने जाते हैं।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता
महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, गुरविंदर घई, गौतम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, प्रमोद सराफ, पार्षद पंकज कंकरवाल, किशन अग्रवाल,श्रवण केजरीवाल, अयूब अली ,मेहरू निशा, मेघा जाटवर, हरि सराफ, गुलाम रहमान खान, कमल मरार, अंशु टुटेजा, मित्रमणि त्रिपाठी, ज्ञानु मोदी, पल्लू बेरीवाल, अमित खेमका, राहुल सोनी, मोनू दुबे नितेश सोनी ,संजय जोगी, मुक्कू यादव, उमेश थवाईत, सुनील थवाईत, कमल शर्मा, प्रशांत ठाकुर, महेंद्र यादव,लक्ष्मण चौहान,मनीष पालीवाल, नब्बु,वसीम जाफर, सुशांत सिंह, प्रशांत ठाकुर, पप्पू यादव, सुशील गुप्ता, प्रदीप खलखो, अभिषेक ठाकुर,पप्पू यादव, बजरंग साहू, फारुख, बबलू पांडे, उत्तम पटेल,पृथ्वी कंकरवाल, सुरेंद्र बघेल, विमल,अजित गुप्ता, राजेंद्र आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button