
रायगढ़, 3 जनवरी 2026/ रायगढ़ को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए ठोस योजना के साथ निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से बड़े प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारकर आम नागरिकों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 85 लाख 67 हजार रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
मौके पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध त्यौहार छेरछेरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 85 लाख 67 हजार रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड क्रमांक 01 में ओमप्रकाश के घर के सामने शेड निर्माण कार्य राशि 5.55 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 01 में पटेल के घर से सुरेश साहू के घर, नागेश सोनी के घर एवं सिदार घर से पटवा के घर तक आर.सी.सी. स्लैब निर्माण कार्य राशि 1.66 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 02 में शंकर मंदिर से पवन गुप्ता के घर होते हुए तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 12.29 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 03 में द्रोपती के घर से राजकुमार के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 3.88 लाख एवं राजू कुम्हार के घर से भगतु के घर तक नाली निर्माण कार्य राशि 3.61 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 03 में विपिन डेहरी के घर से मालती के घर तक नाली निर्माण कार्य राशि 4.30 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 04 में नानदाई के घर से सुनाउ चौहान के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 3.86 लाख एवं उर्मिला भगत के घर से कपिल तिग्गा के घर होते हुए मदन रामभगत के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 9.36 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 14 में बाजपेयी के घर से महावीर चौक तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 8.55 लाख एवं अशरफ खान के घर से बाजपेयी के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 7.35 लाख रुपए शामिल है।
वार्ड क्रमांक 12 में गांजा चौक से सन्नु ठाकुर घर तक सीसी सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 7.59 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 12 में सुरेश अग्रवाल के घर से आंगनबाड़ी नाईपारा तक नाली निर्माण कार्य 7.69 लाख, वार्ड क्रमांक 13 दीनु यादव घर से पप्पू घर तक आरसीसी नाली निर्माण 7.96 लाख एवं पुलिस लाईन कालोनी में धनगुन घर से बापूनगर नाला तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 7.23 लाख, वार्ड क्रमांक 14 बाजपेयी घर से महावीर चौक तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 8.55 लाख एवं अशरफ खान घर से बाजपेयी घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 7.35 लाख, वार्ड क्रमांक 15 में मोदी घर से ठाकुर घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 2.50 लाख एवं बुढ़ी माई मंदिर ट्रांसफार्मर से केशरवानी स्टोर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 9.23 लाख, वार्ड क्रमांक 17 में गुप्ता बेटल शॉप से गहना ज्वेलर्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 5.56 लाख एवं पटेल पान ठेला से राधाकृष्ण दुकान सीसी सड़क निर्माण कार्य 5.92 लाख, वार्ड क्रमांक 25 लोचन नगर में साईं मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राशि 8.00 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 25 लोचन नगर में गुलमित चौहान के घर से जमुना नाग तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य राशि 7.14 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 26 में संतोष त्रिपाठी के घर से दम्पू नायक के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 8.52 लाख एवं डॉ. गुप्ता के घर से हीरा साहू से मुन्ना बिहारी के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 9.58 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 27 में अम्बेडकर आवास से मुख्य सड़क तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 9.98 लाख एवं शिव मंदिर से मन्टू शुटर के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य राशि 9.64 लाख एवं रामचन्द्र गुप्ता के घर से शुक्ला के घर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 2.72 लाख का किया गया है।



