रायगढ़

राजा चक्रधर सिंह कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत- अनीस, जितना प्यार हिंदुस्तान में मिलता है उतना और कहीं नहीं मिलता

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह में दूसरी बार प्रस्तुति देने आये कव्वाली गायक अनीस साबरी ने कहा कि कव्वाली रूह से ताल्लुक रखती है, बड़े बड़े शहरों में होने वाले सूफ़ी नाइट्स कव्वाली का ही एक हिस्सा है. पहले की तुलना में देखे तो कव्वाली का क्रेज कम नहीं हुआ है बल्कि बढ़ा है, उन्होंने कहा कि जो प्यार और अपनापन उन्हें हिंदुस्तान में मिलता है, वो किसी मुस्लिम कंट्री में उन्हें नहीं मिलता. हिंदुस्तान जैसा देश कहीं नहीं है.
चक्रधर समारोह में अपनी कव्वाली की प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंचे कव्वाली गायक अनीस साबरी ने आज प्रेस और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के फनकार इंतजार करते रहते हैं कि कब उन्हें चक्रधर समारोह में आने का मौका मिल सके। यह एक ऐसा मंच है जिसमें आकर अपनी प्रस्तुति देना हर कलाकार अपना सौभाग्य मानता है। उन्होंने कहा कि वे खुशनसीब हैं कि उन्हें यहां दोबारा आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि कव्वाली का क्रेज पुराने जमाने में भी था और आज भी बरकरार है। बड़े-बड़े बॉलीवुड सिंगर भी अब कव्वाली की सराहना रहे हैं। बड़े शहरों में होने वाली सूफी नाइट्स कव्वाली का ही एक हिस्सा है। आज के आधुनिकता और पॉप सिंगिंग के जमाने में भी कव्वाली का अपना एक अलग मुकाम है। जिस तरह सबकी अपनी-अपनी पहचान है, वैसे ही कव्वाली की भी अपनी एक अलग पहचान है। संगीत सर्म्राट राजा चक्रधर सिंह का जिक्र करते हुए अनीस साबरी ने कहा कि राजा साहब हम कलाकारों के लिए बहुत बड़े प्रेरणास़्त्रोत हैं। अनीस साबरी ने कहा कि कव्वाली रूह से ताल्लुक रखती है। कव्वाली हर धर्म को लेकर चलती है और जोड़ती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सूफी प्रोग्राम को प्रमोट करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कई देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं मगर जो प्यार और अपनापन उन्हें हिन्दुस्तान में मिलता है वैसा किसी मुस्लिम देशों में भी देखने को नहीं मिलता। हिंदुस्तान जैसा देश कहीं देखने को नहीं मिलता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button