राजनीतिछत्तीसगढ़रायगढ़

भाजपा का आरोप हास्यास्पद :भूपेश बघेल

रायगढ़, 3 जुलाई। तमनार के मुड़गांव में महाजेंको को स्वीकृति प्रदान करने को लेकर भाजपा के आरोप को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निराधार और हास्याप्रद बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में जनसुनवाई को निरस्त कर दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके रायगढ़ आने के दौरान अडानी पावर प्लांट के पास सड़क पर एक ट्रक को खड़ा करके उनका मार्ग अवरूद्ध करने का भी प्रयास किया गया। गुरूवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के दौरे पर थे। तमनार के मुड़गांव में हो रही पेड़ों की कटाई का निरीक्षण करने से पूर्व वे रायगढ़ में कुछ समय के लिए रूके और सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब कोयला खदान की नीलामी नहीं हुई तो केन्द्र सरकार ने राज्यों को खदान आवंटित करना शुरू किया और इसी दौरान महाजेंको को भी खदान आवंटित की गई। जिसका एमडीओ अडानी गु्रप को बनाया गया था। उन्होंने कहा कि 20 विधायकों, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों के साथ वे मुड़ागांव जा रहे हैं। वहां वे जंगल कटाई का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के साथ ही प्रभावित वनवासियों, आदिवासियों और ग्रामीणों से चर्चा करके वस्तुस्थिति से अवगत होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button