क्राईमछत्तीसगढ़रायगढ़

मोटरसाइकिल नहीं देने से कुपित बेटे पिता के ऊपर किया टांगी से वार

रायगढ़, 20 जून 2025 — मोटर साइकिल ना दिए जाने से कुपित हुए बेटे द्वारा पिता के ऊपर टांगी से वार कर घायल किये जाने का एक मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में प्रकाश में आया है ।

प्राप्त विवरण के अनुसार गत 17 जून की रात करीब 9:30 बजे 26 वर्षीय पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार ने अपने पिता गंभीर साय सिदार पर धारदार टांगी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पिता ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया था जिससे नाराज होकर आरोपी ने यह हमला किया। गंभीर रूप से घायल हुए गंभीर साय को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के मौखिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। तत्पश्चात पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button