रायगढ़

स्काई टीएमटी के निदेशक श्री विकास अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

स्काई टीएमटी प्लांट परिसर में कंपनी के निदेशक श्री विकास अग्रवाल का जन्मदिन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्लांट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने श्री विकास अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व एवं कंपनी की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की।

जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, अतिथियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री गोपाल शर्मा, दिग्विजय पटेल, अतुल कुमार माथुर, कमल पटेल, वी. सुरेश नायडू, राज कुमार पटेल, चंद्रसेन माली, डी . सिवारमन, राजेंद्र त्यागी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री विकास अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी की निरंतर प्रगति कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन, भंडारे के प्रसाद वितरण एवं शुभकामनाओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button