राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय का मेगा रोड शो

रायगढ़ (5 फरवरी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशियों को जीताने के लिए एक मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी डबल इंजन की सरकार है। रायगढ़ के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। सीएम विष्णुदेव साय का रोड शो सत्तीगुड़ी चौक से प्रारंभ हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिनीमाता चौक पहुंची। इस दौरान शहर में जगह-जगह उनका फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। मिनी माता चौक में मुख्यमंत्री ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी की टपरी में जाकर चाय बनायी और लोगों को पिलाया। पूरे रोड शो के दौरान रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी उनके साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button