रायगढ़

इतवारी बाजार के बाद जूटमिल क्षेत्र में पुरानी किसान राईस मिल में बनेगा ऑक्सी जोन के साथ सर्व सुविधा युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , 12 करोड़ स्वीकृत

रायगढ़ :- इतवारी बाजार में निर्माणधीन पहले ऑक्सी जोन के बाद पुराने किसान राईस मिल में दूसरे ऑक्सी जोन सहित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्श हेतु विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर 12 करोड़ स्वीकृत किए गए है । ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ वासियों को विकास की नित नई सौगातें मिल रही है। ऑक्सीजन के साथ सर्वसुविधा युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्श हेतु जुट मिल क्षेत्र में 3.50 एकड़ में स्थित पुरानी किसान राईस मिल का चयन किया गया है। विदित हो कि इसके निर्माण के साथ ही जुट मिल क्षेत्र वासियों सहित शहर की 30% आबादी को एक सर्वसुविधा युक्त गार्डन भी मिल सकेगा। निर्माण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पुराने वृक्ष यथावत रहे साथ ही चारों ओर सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाएगा। ऑक्सी जोन के साथ साथ वृहद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा जिसमें बैडमिंटन कोर्ट, वाली वॉल कोर्ट, वाकिंग ट्रैक, जीम बनाया जायेगा साथ ही वाकिंग के लिए आने वाले लोगों के लिए योगा की समुचित व्यवस्था होगी। महिलाओ के लिए पृथक टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।छाया दर वृक्षों के साथ खुशबुदार पौधे लगाए जाएंगे। आराम देह सीटिंग व्यवस्था भी होगी। इस ऑक्सीजन सहित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शहरी क्षेत्र की 30% आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button