
रायगढ़, 18 फरवरी। पूंजीपथरा पुलिस ने आज ग्राम तराईमाल स्थित ‘अपना ढाबा’ में छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 5 लीटर 400 मिली और कीमत 3,900 रुपये आंकी गई है।




