मीडिया की विश्वसीनता के नये मानक स्थापित कर रहा गौरव न्यूज वेब पोर्टलवरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय की धारदार लेखनी दे रही नई पीढ़ी को दिशा

ज़िले में सोशल मीडिया ने बहुत तेजी से प्रगति की है।खबरों की आपाधापी और सबसे आगे रहने की होड़ में नगर के उभरते ऊर्जावान कलमकारों को एक मार्गदर्शन की जरुरत गौरव न्यूज पोर्टल के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय पूरी कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर उनके कुशल संपादन में गौरव न्यूज पोर्टल 12 दिसंबर को अपनी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण कर रहा है।यह वक्त गौरव न्यूज की पूरी संपादकीय टीम के लिए मिली उपलब्धियों का जश्न मनाने का है।गौरव न्यूज वेब पोर्टल ने अपने एक साल के सफर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।उक्त न्यूज़ पोर्टल मे राजनीतिक,सामाजिक,औद्योगिक, क्षेत्रीय,स्थानीय,खोजी आदि सभी तरह की खबरों को निष्पक्ष और निर्भीक परोसने का भरपूर प्रयास है, जिसके समावेश सामग्री और कलेवर का पाठकों ने स्वागत किया है।इतना ही नहीं,गौरव न्यूज ने सनसनीखेज खबरों के बजाय खबर के मर्म तक पहुंचने का एक नया मानक स्थापित किया है।यह न्यूज पोर्टल शुरू से अपनी विश्वसनीयता और सटीकता के लिए जाना जाता रहा है।अपने पाठकों को सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए अनिल पांडेय ने कड़ी मेहनत की है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी अपने विश्लेषणात्मक खबरों के संपादन से पाठकों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे।मैं अग्रज अनिल पांडेय जी के स्वस्थ्य,सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ गौरव न्यूज के प्रथम स्थापना दिवस पर अपनी तमाम शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण रूपेण आशान्वित हूं कि वेब मीडिया की जनसरोकारी पत्रकारिता अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लोकप्रियता की नई ऊचाईयों को छुए ।
हरेराम तिवारी
वरिष्ठ पत्रकार, रायगढ़



