एन आर इस्पात में हादसा ,क्रेन चालक की दर्दनाक मौत , हेल्फर बाल -बाल बचा

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के गेरवानी क्षेत्र स्थित एक बड़े स्टील उद्योग एन आर इस्पात में हुए एक हादसे में क्रेन चालक की दर्दनाक मौत हो गई और हेल्फर दुर्घटना का शिकार होने से बच गया ।
इस दुर्घटना ने इस उद्योग के अंदर अपनाए गए सुरक्षा व्यवस्था के मानकों की पोल खोल कर रख दी है जिसकी उद्योग के अंदर पूरी जांच की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति को रोका जा सके ।पूंजीपथरा पुलिस को इस मामले में गहन विवेचना की जानी चाहिए ताकि वज इस घटना के जिम्मेदार लोगों तक पहुंच सके ।
प्राप्त विवरण के अनुसार 23 वर्षीय फरहान अली जिला सिवान बिहार का रहने वाला रायगढ़ के गेरवानी क्षेत्र स्थित एन आर इस्पात उद्योग में क्रेन चलाने का काम करता था।फरहान कल गुरुवार को जब क्रेन चला रहा था तब अचानक क्रेन का बेल्ट टूट गया और उसके ऊपर क्रेन के गिरने से उसके नीचे दब जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जब उसका हेल्फर इस हादसे का शिकार होने से बाल -बाल बच गया ।
पूंजी पथरा पुलिस ने एन आर इस्पात में हुई इस औद्योगिक दुर्घटना के मामले में छानबीन शुरू कर दी है ।



