रायगढ़

कौन कहता है कि आसमाँ में सुराख़ नही हो सकता ,एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों ,गौरव न्यूज डॉट कॉम अल्प समय में ही पाठकों के बीच पहचान बनाने में सफल

मित्रों ,
गौरव न्यूज डॉट कॉम आप मित्रों के साथ, संबल,से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म में प्रकाशित हो रहा है ।यह न्यूज वेबसाइट रायगढ़ जिले समेत छत्तीसगढ़ के अलावा देश के कई प्रदेशों से सम्बंधित खबरें प्रकाशित करता है । गौरव न्यूज डॉट कॉम बहुत ही अल्प समय में पाठकों के बीच एक खास जगह बनाने में कामयाब हुआ है
गौरव न्यूज डॉट कॉम सिर्फ खबर ही नहीं बल्कि विचार भी प्रकाशित करता है इस तरह यह एक वियुज वेब साइट भी है ।
यह समाज के दबे,कुचले, शोषितों-पीड़ितों की आवाज़ है। यह नए उभरते लेखकों के लिए एक प्लेटफार्म है।

गौरव न्यूज डॉट कॉम सत्ता से सवाल करने और विपक्ष के हर जायज प्रतिकार-प्रतिक्रिया में सुर में सुर मिलाने का माद्दा रखता है। साथ ही सरकार-शासक के अच्छे नीतियों कार्यों की सराहना भी करता है।
इसके विषयवस्तु में वह सब रहेगा जो शासन-प्रशासन को आईना दिखा सके।

यह सत्ताधारियों-शासकों को सिर्फ शहद ही नहीं बल्कि उसके साथ नीम करेला का स्वाद चखायेगा। उन्हें उनका दायित्व याद दिलाते रहेगा ।

गौरव न्यूज डॉट कॉम का यह भरसक प्रयास रहेगा कि उसे किसी से विज्ञापन ना मांगना पड़े और अब तक इसी नीति पर यह न्यूज वेबसाइट चल रही है ।यदि कोई स्वेच्छा से चलकर हमारा सहयोग करता है तो उसका स्वागत रहेगा ।सभी पाठकों का स्नेह,संबल, सहयोग बना रहे। इसी के साथ सभी को नमस्कार
गौरव न्यूज डॉट कॉम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button