रायगढ़

रायगढ़ का रानी महल;इसके दरों -दीवारों में ना जाने हैं कितनी कहानियाँ दफन

रायगढ़। राजा ,रानी ,सुरंग , घनाजंगल ,शिकार ,रहस्य ,रोमांच का तानाबाना बुनकर सनसनी खेज स्टोरी यहां की बनाई जा सकती है । ना जाने ऐसी कितनी कहानी रायगढ़ की फिजाओं में जहां तैरती रहती हैं वहीं ना जाने कितनी कहानी इसकी दीवारों में दफन है
रानी महल के खण्डहर बता रहें हैं, कभी इमारत कितनी बुलंद रही होगी ।यह जिस जीर्णशीर्ण दुमंजिली इमारत की फोटों देख रहे हैं वो राजशाही काल मे रायगढ़ के राजा की कोरियाददर क्षेत्र की घने वन वाली आखेट स्थली और आरामगाह हुआ करती थी जिसे रानी महल के नाम से जाना जाता था । इस आलीशान रानी महल में तमाम किस्म की सुविधाएं मौजूद थी ।रायगढ़ के राजा अपनी रानियों ,को लेकर पूरे लाव लश्कर और हांका दल को लेकर यहां शिकार खेलने के लिए जाते थे ।राजा के शिकार के शौकीन जो मित्र ,अंग्रेज अफसर रायगढ़ आकर सर्किट हाउस में ठहरा करते थे उन्हें जीप में लेकर खर्रा घाट पर बने रपटे से लेकर कोरिया दादर शिकार खेलने के लिए ले जाया जाता था ।इस रानी महल के पीछे तरफ महल के अंदर से एक सुरंग होने की बात कही जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button