राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ लोकसभा के चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी ,भाजपा पिछले पाँच चुनाव में अपराजेय , भाजपा ने 1% से लेकर 17%के अंतर से जीता है चुनाव

रायगढ़ । रायगढ़ संसदीय सीट एक ऐसी सीट है हो जोकि भाजपा का गढ़ मानी जाती है ।ऐसा इसलिए है कि पिछले पांच चुनाव से भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरक़रार रखा हुआ है ।रायगढ सीट पर भाजपा को मिलने वाले वोटों का प्रतिशत घटता और बढ़ता रहता है ।भाजपा रायगढ़ सीट को एक प्रतिशत से लेकर 17 प्रतिशत के अंतर से जीत चुकी है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय रायगढ़ सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं तथा रायगढ़ लोकसभा सीट की कुनकुरी विधानसभा से विधायक चुने गए हैं तथा छग के वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ विधानसभा से विधायक हैं इसलिए रायगढ़ लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं । 2024 का चुनाव परिणाम क्या इतिहास लिखेगा वो तो आनेवाला वक्त ही बताएगा ।
रायगढ़ लोकसभा सीट के पिछ्ले पांच चुनावों के परिणाम के मतदान के प्रतिशत को लेकर हम बात करते हैं तो पाते हैं कि 1999 के चुनाव में रायगढ़ सीट पर 59 .39%वोटिंग हुई थी जिसमें भाजपा को कुल मतदान का 48.46%तथा कांग्रेस को 47.45%वोट मिले थे और कांग्रेस 1.01 %के मामूली अंतर से चुनाव हार गई थी।

*2004 के चुनाव का वोटिंग प्रतिशत 62.43 %इस चुनाव में कुल मतदान का भाजपा को 50.74 %वोट मिला था जबकि कांग्रेस को 39.29%वोट मिला था जिससे भाजपा 11.45%के अंतर से चुनाव जीत गई थी।*

*2009 के चुनाव में 65 .31% वोटिंग हुई जिसमें से भाजपा को कुल मतदान का 47.44%तथा कांग्रेस को 41.47 %वोट मिले थे ।इस तरह कांग्रेस लगभग 6%वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थी।*

*2014 के चुनाव में 76 .6%रिकार्ड वोटिंग हुईं और भाजपा को कुल मतदान का 53 .16 %वोट तथा कांग्रेस को 35 .77 %वोट मिले थे ।इस तरह भाजपा 17 .39 %वोटों के अंतर से चुनाव जीतने में सफल हुई।*

*2019 के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ सीट पर रिकॉर्ड 77.87% वोटिंग हुई थी । भाजपा को 48 . 74% तथा कांग्रेस को 43.85%वोट मिले थे ।जिससे भाजपा 4.89%के अंतर से चुनाव जीतने में सफल हो गई थी ।*

भाजपा ने यह चुनाव उस स्तिथि में जीता था जबकि रायगढ़ लोकसभा सीट की सभी आठों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी ।2024 के चुनाव में तस्वीर बदल गई है अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और रायगढ़ लोकसभा की आठ सीटों में से चार पर भाजपा तो चार पर कांग्रेस काबिज है ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ लोकसभा की कुनकुरी विधानसभा से तो वित्तमंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ विधानसभा से विधायक चुने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button