रायगढ़

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई — 40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए, अभिभावकों को थाने बुलाकर काटा गया चालान

रायगढ़, 28 फरवरी*

। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, तेज एवं फर्राटेदार वाहन चलाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान *40 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा* गया, जिनके अभिभावकों को थाने बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत *प्रत्येक के विरुद्ध 1000-1000 रुपए का चालान* किया गया। साथ ही अभिभावकों को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में उनके बच्चे दोबारा वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन की जब्ती के साथ अभिभावकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं यातायात डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर में तेज गति से वाहन चलाने वाले, बाइकर गैंग तथा मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*-

 “कई नाबालिग बच्चे वाहन चलाते हुए स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाए जाने पर वाहन जब्ती के साथ अभिभावकों के विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

    रायगढ़ पुलिस अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button