राजनीतिरायगढ़

नारायण घोरे कांग्रेस से मेयर की टिकट के एक मजबूत दावेदार

रायगढ़ 14 जनवरी ।नगर निगम रायगढ़ के मेयर पद के लिए कांग्रेस की टिकट के दावेदार के रूप में वरिष्ठ और अनुभवी तथा पूर्व एल्डरमेन नारायण घोरे का नाम चर्चाओं में तेजी से घूम रहा है ।नारायण घोरे को कांग्रेस की टिकट दिलाने के लिए कांग्रेसियों का एक धड़ा गोलबंद भी हो चुका है ।इनका प्रयास क्या रंग लाता है यह तो आने वाला समय बताएगा ।
नारायण घोरे कांग्रेस से मेयर की टिकट के लिए जहां जमकर ताल ठोक रहे हैं वहीं चुनावी दंगल को ध्यान में रखते हुए लोगों से मिलना जुलना भी तेज कर दिए हैं। नारायण घोरे काफी पढ़े लिखे व्यक्ति है और उन्होंने हिस्ट्री से एम ए किया है ।कांग्रेस में उनका राजनैतिक जीवन काफी लंबा है और उंन्होने अपना राजनैतिक सफर एन एस यू आई से शुरू हुआ था और वे इस संगठन के महामंत्री और नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।नारायण घोरे युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने के बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी में लगभग 10 वर्षों तक महामंत्री रहे हैं ।वे नगर निगम के पिछले कार्यकाल में एल्डरमेन पार्षद भी बनाये गए थे ।नारायण घोरे का अपना जहां सामाजिक जनाधार है वहीं वो सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया करते हैं ।
नारायण घोरे ने कोरोना काल में पीड़ितों की मदद के लिए अच्छी खासी भूमिका भी निभाई थी ।नारायण घोरे खरा -खरा बोलने के लिए भी जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button