रायगढ़
लॉयन्स क्लब मिड टाउन द्वारा एक जनवरी को रायगढ़ में नवनिशा का आयोजन

रायगढ़ 29 दिसम्बर। एक जनवरी 2024 को रायगढ़ में लायन्स क्लब रायगढ़ मिड टाउन द्वारा नव निशा का रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन अग्रोहा धाम में किया गया है ।उक्त कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडियन ,सुनील पॉल ,गायिका पूजा ठाकुर ,ऋषि सिंह (इंडियन आइडियल फेम )अपनी प्रस्तुति देंगे ।
लॉयन्स क्लब मिड टाउन 1995 से नव निशा का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। उक्ताशय की जानकारी कार्यकारी संयोजक लॉयन राजेश अग्रवाल (बब्बल)ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।



