रायगढ़क्राईमछत्तीसगढ़

उच्चभिठ्ठी डेम के केनाल के प्लेटफार्म में मिली दो दिनों से लापता युवक की लाश,परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई

रायगढ़ 19 अक्टूबर । दो दिनों से लापता एक युवक की रविवार की सुबह किरोड़ीमलनगर से लगे उच्चभिट्ठी डेम के केनाल प्लेटफार्म में मिली। मृतक जिंदल कंपनी में काम करता था और लेबर कालॉनी में काम करता था। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
रविवार की सुबह किरोड़ीमलनगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब उच्च भिट्ठी डेम के पश्चिमी छोर पर बने केनाल के वॉल गेट के प्लेटफार्म में संदिग्ध अवस्था में एक लाश पड़ी मिली। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतरा रोड पुलिस को दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहंुच गये और मौका मुआयना किया जहां मृतक की शिनाख्त जैजैपुर के रहने वाले प्रभुनाथ चौहान के रूप में हुई जो कि पिछले पांच सालों से जेएसपीएल में श्रमिक का काम करते हुए लेबर कॉलोनी में रहता था। मृतक के परिजनों का कहना है कि प्रभुनाथ दो दिन से लापता था और उसका मोबाइल भी बंद था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की मगर उसका पता नहीं चला तो 18 अक्टूबर की शाम को ही कोतरा रोड थाने में उसके गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज करायी थी और रविवार को उसकी लाश मिली। परिजनों ने इस मामले मंे हत्या की आशंका जतायी है।
पुलिस के अनुसार लाश दो दिन पुरानी है। यानी युवक की मौत दो दिन पहले ही हो चुकी है। ऐसे में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाकर मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। वहीं पंचनामा की कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button