रायगढ़

नगर निगम में ऑनलाइन टैक्स जमा करने में पार्ट पेमेंट करने की मिलेगी सुविधा

रायगढ़ 18 जनवरी ।शहरवासी अब ऑनलाइन टैक्स को भी पार्ट में यानी किस्तों में जमा कर सकते हैं। निगम प्रशासन द्वारा ऑनलाइन टैक्सेशन सिस्टम में यह सुविधा शुरू की गई है।
वार्डों में घरों मकान में क्यूआर कोड जमा करने के साथ यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन या फिर पास मशीन के माध्यम से टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें अभी तक पार्ट पेमेंट की सुविधा नहीं थी। शहरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में ऑनलाइन सिस्टम सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किया गया है। अब शहरवासी घर बैठे ही क्यूआर कोड को स्कैनिंग यूपीआई या पास मशीन के माध्यम से किस्तों पर पार्ट पेमेंट कर सकते हैं। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम से लोगों को बहुत आसानी से टैक्स जमा करने की सुविधा मिल रही है। घर में क्यूआर कोड के माध्यम से ही समय पर पार्ट पेमेंट भी करने की सुविधा आप शुरू कर दी गई है। इससे बड़े बकायादार भी पार्ट पेमेंट कर सकेंगे। निगम कमिश्नर से सुनील कुमार चंद्रवंशी ने शहरवासियों से निगम के ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा का लाभ उठाने और बड़े वाकदारों को टैक्स जमा करने की अपील की है
निगम प्रशासन द्वारा टैक्स जमा लेने के लिए वार्डों में शिविर भी लगाई जा रही है। प्रति दिवस विभिन्न वार्डों में सिविल लगाई जा रही है और निगम संबंधित समस्त प्रकार के टैक्स जमा लिए जा रहे हैं। इसमें 19 जनवरी को गांधी गंज, नया गंज, बंगलापारा, गौरीशंकर मंदिर में, 20 जनवरी को बेलादुला, सिंधी कालोनी, विनोबा नगर लोचन में 22 जनवरी छोटे अतरमुड़ा, गांधी नगर, कयाघाट, केलो विहार, मिट्ठुमुड़ा में, 23 जनवरी को मिट्ठुमुड़ा, जूटमिल रोड, जगदेव पाठशला के पास एवं पंजरी प्लांट में, 24 जनवरी को कबीर चौक, मिटठुमुड़ा दुर्गा चौक, सावित्री नगर, सरईभद्दर, देवार पारा, 27 जनवरी को रेल्वे बंगलापारा, छातामुड़ा, विकास नगर, बोइरदादर, 29 जनवरी को पतरापाली, भगवानपुर, गोरखा एवं उर्दना, 30 जनवरी विजयपुर अमलीभौना में शिविर का आयोजन होगा। वार्डवासी शिविर में पहुंचकर संपत्तिकर, समेकित कर, जल कर और यूजर चार्ज जमा कर अतिरिक्त अधिभार से बच सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button