क्राईमरायगढ़

ट्रक में लोड 30 टन कबाड़ जप्त

रायगढ़, 16 फरवरी। मुखबिर द्वारा जूटमिल पुलिस को गत 14 फरवरी को यह जानकारी मिली थी कि उड़ीसा से आ रहे 14 चक्का ट्रक (क्रमांक ओड-09 जी 9817) अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन कर रहा है।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस ने काशीराम चौक के पास ट्रक को रोका और जांच की। गवाहों की उपस्थिति में ट्रक के डाला बॉडी को चेक किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के लोहे के टुकड़े लोड थे। वाहन चालक दुर्गा यादव से इस संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई उपयुक्त जवाब नहीं दे पाया और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। संदेह के आधार पर ट्रक को थाने लाया गया।
पुलिस ने वाहन में लोड करीब 30 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, को जप्त कर लिया। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने आरोपी दुर्गा यादव (पिता टिल्लू यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी चकबरा, थाना रानी की सराय, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध थाना जूटमिल में इस्तगासा धारा 35 (क), (ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button