
रायगढ़ 13 अप्रैल ।वनविभाग रायगढ़ ने जिस वन भूमि में महाराष्ट्र पावर जनरेशन कंपनी कों कोयला खनन हेतु जंगल कटाई का अनुमति दी हैं उसी जंगल में जल संरक्षण के नाम पर कंटूर बंड और मेडबंदी का काम कर लाखों का कार्य कराया गया है ।जब वन विभाग द्वारा महाराष्ट्र महाजैको पावर जनरेशन कंपनी को जंगल कटाई कर कोयला खनन करने की अनुमति दे दी तों फिर जल संरक्षण के नाम पर उसी वन समुदाय अधिकार के पट्टे की भूमि में लाखों रूपए का काम करने की क्या जरूरत है ? यह बात गांव बालों के समझ से परे है ग्रामीणों द्वारा काम के नाम पर लाखों का घोटाला का अंदेशा जताया जा रहा है मूड़ा गांव के पीतर सिंह सिदार ने बताया गांव जों मुडागांव ढोलनारा गांव के ग्रामीण कंटूर बंड एवं मिट्टी का सीपीटी का काम जनवरी 2025 में किये है उनका मजदूरी भुगतान आज पर्यंत नहीं किया गया है।उक्ताशय की जानकारी जनचेतना के राजेश त्रिपाठी द्वारा दी गई




