रायगढ़

मिनी स्टेडियम की दुकानों से 6 लाख से अधिक की वसूली

रायगढ़। नगर निगम के टीम द्वारा आज मिनी स्टेडियम की दुकानों पर कार्रवाई की गई पांच सालों का बकाया किराया।
निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा आज राजस्व विभाग की बैठक ली गई बैठक में उन्होंने मांग के अनुरूप समेकित, संपत्ति, जलकर, की वसूली करने के निर्देश दिए। इसी तरह निगम की टीम द्वारा मिनी स्टेडियम के दुकानों का पिछले 5 साल की संपत्ति कर किराया वसूली की गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने एक-एक वार्डों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मांग के अनुरूप शत प्रतिशत सभी तरह के टैक्स वसूली करने के निर्देश सभी सहायक कर निरीक्षक को दिए। आज की कार्यवाही में एक ही दिन में मिनी स्टेडियम स्थित दुकानों से 6 लाख से ज्यादा की वसूली की गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। बैठक में आरओ सहित सभी सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button