छत्तीसगढ़क्राईमरायगढ़

गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालना ,युवक को पड़ा महंगा , पुलिस के हत्थे चढ़ा

रायगढ़, 11 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम आईडी didar.Ali.927 से एक युवक द्वारा गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की जानकारी आई थी। उक्त आपत्तिजनक वीडियो में युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन किया गया था, जिससे आमजन में भय का वातावरण निर्मित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल को संबंधित इंस्टा आईडी धारक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जांच में उक्त इंस्टाग्राम आईडी धारक की पहचान वार्ड क्रमांक 09, पुरानी बस्ती खरसिया निवासी दीदार अली के रूप में हुई। पुष्टि हुई कि युवक वर्तमान में बेहरापारा, धरमजयगढ़ में उसके जीजा के घर रह रहा है तथा वीडियो धरमजयगढ़ के सार्वजनिक मार्ग पर बनाया गया था। इसके बाद टीआई अमित तिवारी के साथ खरसिया- धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा युवक को तलब कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में *अनावेदक दीदार अली पिता निषार अली, उम्र 33 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया वार्ड क्रमांक 09, वर्तमान पता शेख अकरम परवेज का मकान, बेहरापारा वार्ड क्रमांक 09 धरमजयगढ़* ने बताया कि रील में प्रयुक्त हथियार छर्रावाला ईयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। तथापि, सार्वजनिक स्थान पर उसे खतरनाक हथियार की तरह प्रदर्शित कर सोशल मीडिया में अपलोड करना शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनुचित पाया गया।

सार्वजनिक स्थल पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर दहशत का वातावरण निर्मित करने के कारण धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा अनावेदक के विरुद्ध *धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई* की गई तथा उसे भविष्य में ऐसी गतिविधि से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश* —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि *“सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय या दहशत फैलाने का प्रयास करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवा वर्ग सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहें। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सोशल मीडिया पर निगाह रखे हुये है”*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button