रायगढ़
सुशान्तो बनर्जी की रायगढ़ में डीएसपी के पद पर पदस्थापना

रायगढ़ 20 जनवरी ।पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा पुलिस उप अधीक्षक पद के तबादले किये गए हैं जिसमें से एक रायपुर के यातायात पुलिस उप अधीक्षक सुशान्तो बनर्जी को रायगढ़ में डीएसपी नियुक्त किया गया है ।
सुशान्तो बनर्जी पूर्व में रायगढ़ में कोतवाली टी आई और ट्रैफिक डीएसपी के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।सुशान्तो बनर्जी की पुलिस महकमे में कर्तव्यनिष्ठ ,कानून निष्ठ ,और मृदुभाषी अधिकारी के रूप में पहचान है और इसके लिए वो जाने भी जाते हैं ।जनता से संवाद रखना उनकी एक और खासियत है ।



