
रायगढ़ 9 जनवरी ।रायगढ़ नगरनिगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 के लोकप्रिय युवा कुलदीप अक्षय ने आज अपने समर्थकों के हुजूम के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला को पार्षद की टिकट दिए जाने को लेकर अपना आवेदन सौंपा ।इस तरह अक्षय कुलदीप ने वार्ड क्रमांक 28 से कांग्रेस की टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। है ।अक्षय कुलदीप की वार्ड में अच्छी छवि बताई जाती है ।




