वायु प्रदूषण अधिक होने पर ज्यादा कड़कती और गिरती है बिजली ,अमेरिका में हुई एक स्टडी में खुलासा

रायगढ़। जिस शहर में अधिक बिजली कड़क रही हैं. या गिर रही है तो इसका एक बड़ा कारण उस शहर में वायु प्रदूषण बहुत ह ज्यादा होना हो सकता है ।इस वर्ष रायगढ़ में बहुत बिजली कड़की है और रायगढ़ में वायु। प्रदूषण की स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है ।
जितना ज्यादा वायु प्रदूषण होगा बिजलनी कड़कने और गिरने की आशंका भी उतनी ही अधिक होगी , अमेरिका में हुई एक स्टडी में इस सम्भावना का खुलासा हुआ है. वर्जीनिया की जेम्स मैडिसन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने वॉशिंगटन, डीसी और कन्सास शहर के ऊपर 12 साल के थंडरस्टॉर्म की स्टडी की. इन 12 वर्षों में 5 लाख से ज्यादा थंडरस्टॉर्म आए. जिनकी वजह से ढेर सारी बिजली भी कड़की. और गिरी भी. इसकी वजह हैं एयरोसोल. वो महीन कण जो वायु प्रदूषण की वजह से बढ़ते हैं।
. एयरोसोल और बिजली गिरने का संबंध पर पहले भी स्टडी हुई है. लेकिन इस बार सही से डिटेल रिपोर्ट बनाई गई है. वो भी 12 वर्षों के मौसम और वायु प्रदूषण को लेकर. साथ ही वायुमंडल के और भी कारण होते हैं, जो आकाश में अधिक विद्युतीय ऊर्जा उत्पन्न करने, कड़कने और गिरने में मदद करते हैं.


