
रायगढ़ ।मध्यप्रदेश से पृथक कर सन 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद इन चौबीस बरस के सफर के दौरान रायगढ़ में बतौर विधायक कांग्रेस से के के गुप्ता भाजपा से विजय अग्रवाल कांग्रेस से स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक भाजपा से स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल कांग्रेस से प्रकाश नायक विधायक रहे तकरीबन हर बार रायगढ़ की जनता ने अपना विधायक बदल दिया…रायगढ़ की जनता प्रयोगवादी रही…छग गठन के बाद कांग्रेस भाजपा के मध्य जीत का अंतर भी बीस हजार से अधिक का नही रहा…पहली बार रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने 65 हजार मतों से चुनाव जीत कर ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे तोड़ पाना कठिन होगा…

चुनाव लड़ने के पहले ओपी रायगढ़ की जनमानस का भरोसा जीतने में कामयाब रहे यही भरोसा उनके बड़ी जीत का आधार भी बना….पहली बार में बड़ी जीत और पहली बार में वित्त विभाग की बड़ी जवाबदारी मिलना रायगढ़ के लिए सौभाग्य की बात रही….रायगढ़ अब एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरेगा…ठहरे हुए विकास को तीव्र गति के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ओपी चौधरी दिन रात जुटे हुए है…विकास कार्यों की हेड लाइन की बजाय डेड लाइन पर फोकस करने वाले ओपी चौधरी रिंग रोड को बजट में शामिल कराने की तैयारियों में जुटे हुए है…रिंग रोड के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते ही सड़के दुर्घटना पर लगाम लगेगी और सड़के खून के रंग से नही रंगेगी…कांग्रेस की पांच सालो में विकास के बड़े काम नही दिखे जबकि ओपी के विधायक बनते ही नालंदा परिसर दीदी सदन सरिया में हाई स्कूल का भूमि पूजन,चक्रधर नगर में ओवर ब्रिज रिंग रोड की कार्य योजना जैसे बड़े काम छः माह के भीतर शुरू हो गए..विकास के तीव्र गति देख कांग्रेस की आंखे चौंधिया गई…यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा..लोकसभा में बड़ी जीत भी ओपी के करिश्माई नेतृत्व का नतीजा माना जा रहा है….कांग्रेस पांच सालो में पांच बड़े काम गिनवा पाने की स्थिति मे नही है जबकि ओपी ने पांच माह के अंदर ही घरघोडा गेरवानी मार्ग का कायाकल्प दीदी सदन, नालंदा परिसर, प्रयास कॉलेज,रिंग रोड के लिए प्रयास शुरू कर यह बता दिया कि जन प्रतिनिधि की कार्य शैली आम जनता के लिए किस तरह समर्पित रहनी चाहिए.. जीएसटी संग्रहण मे आशातीत वृद्धि के आंकड़े स्वय सिद्ध प्रमाण है कि सरकार ईमानदारी के रास्ते चल पड़ी है…मोदी की गारंटी पर बनी विष्णु देव साय सरकार शनेः शनेः भरोसे की सरकार मे तब्दील हो रही है।


